Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनआंदोलनकारियों की गिरफ्ता के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला दहन...

आंदोलनकारियों की गिरफ्ता के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला दहन किया


देहरादून। संवाददाता। भाजपा सरकार द्वारा गैरसैण में जमीनों की खरीद फरोख्त पर लगी रोक को हटाये जाने के जन विरोधी निर्णय एवं गैरसैण में ’आन्दोलनकारियों की गिरफ्तारी’ के विरोध में आज राज्य कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेसियों ने राज्य की भाजपा सरकार पर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन की भावना की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैण में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जमीनों की खरीद फरोख्त पर लगाई गई रोक हटाया जाना उत्तराखण्ड राज्य के प्रति भाजपा की नीयत और नीतियों को दर्शाता है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के इस फैसले को राज्य निर्माण आन्दोलन की भावना के विपरीत बताते हुए गैरसैण राजधानी के मामले में भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से न केवल राज्य निर्माण की भावनायें आहत हुई हैं अपितु राज्य निर्माण आन्दोलन के शहीदों और आन्दोलनकारियों का भी अपमान हुआ है। गैरसैण राज्य निर्माण आन्दोलन की आत्मा कही जाती है जिसका सम्मान करते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जनभावना को देखते हुए गैरसैण में भूमि की खरीदकृफरोख्त पर प्रतिबन्ध लगाते हुए निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाये गये वहीं भाजपा की वर्तमान सरकार ने गैरसैण में जमीनों की खरीदकृफरोख्त पर लगी रोक हटाकर राज्य निर्माण की जनभावना को आहत करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने अपने इस जन विरोधी निर्णय से भविष्य में गैरसैण को राज्य की राजधानी बनाने के सपने को गृहण लगा दिया है।

कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है तथा जनभावनाओं के अनुरूप मांग करती है कि गैरसैण में पूर्व में लागू भू कानून को यथावत रखा जाय अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments