Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबाइक रपटने से युवक की मौत, एक घायल

बाइक रपटने से युवक की मौत, एक घायल


देहरादून। संवाददाता। आज आईएमए के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई, जिसमे मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनमें से एक युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक युवक की पहचान हरेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह मूल निवासी चमोली हाल निवासी प्रेमनगर, उम्र 19 वर्ष, तथा घायल युवक की पहचान लक्ष्मण पुत्र गोपाल सिंह निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है।

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने बड़े भाई लक्ष्मण के साथ मोटर साइकिल से प्रेम नगर की तरफ जा रहा था। तभी आईएमए गेट के पास तेज गति के कारण सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में फिसल गई। जिसमें मोटरसाइकिल चालक लक्ष्मण छटक कर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा तथा मृतक उपरोक्त सड़क पर गिरा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। दोनों युवक दवाई सप्लाई का काम करते है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments