Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदूसरे धर्म की युवती से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,...

दूसरे धर्म की युवती से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दुकानों में तोड़ फोड़, रायवाला में तनाव की स्थिति, भारी पुलिस बल और पीएससी तैनात

 

देहरादून। संवाददाता। रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग धर्म के युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मुर्गी फार्म पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने हत्यारे प्रेमिका के पिता और भाई पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 

वहीं घटना के बाद से दोनों संप्रदाय के लोगों में हिंसा की स्थिति को भांपते हुए भारी मात्रा में पीएससी और करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स रायवाला क्षेत्र में तैनात की गई है।

 

एसपी देहात सरिता डोभाल ने फोन में हुई बातचीत में बताया कि 4 अक्टूबर रात्री करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की मुर्गी फार्म पर एक युवक का शव पटरी के पास पड़ा है

 

शव की पहचान  लक्ष्मण सिंह उम्र  35 साल  निवासी रायवालाजो कि ड्राईवर का काम करता था, युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। जिसका 18 वर्षीय दूसरे धर्म की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 

ये बात युवती के पिता और भाई को पता लगी, तो उन्होंने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने युवती के भाई सलमान और पिता इसलाम निवासी मुर्गी फार्म रायवाला को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से धर्म विशेष के लोगों की दुकानों को तोड़ दिया गया है। जिसके बाद से वहां भारी मात्रा में 6 प्लाटून पीएससी और तीन थानों से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments