Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआज से आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, पेट्रोल और डीजल...

आज से आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा


देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से आम आदमी के जेब पर खर्च का बोझ बढ़ जाएगा। प्रदेश सरकार ने वैट की दरों में संशोधन करते हुए नई दरें लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.50 रुपये और डीजल एक रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

दाम बढ़ने से सरकार को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट से सालाना करीब 150 करोड़ रुपये की आय होगी। वहीं पेट्रोलियम मूल्यों में बढ़ोत्तरी होने से माल भाड़ा और अन्य वस्तुओं के दामों पर खासा असर पड़ेगा।

प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर दी जा रही छूट खत्म कर दी है। 10 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक में छूट वापस लेने का फैसला लिया गया। अक्टूबर 2018 में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के चलते सरकार ने छूट देकर उपभोक्ताओं को राहत दी थी।

अब इतने हो जाएंगे दाम
जिसमें पेट्रोल पर 2.50 रुपये और डीजल एक रुपये प्रति लीटर की छूट दी गई थी। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी की ओर से जारी अधिसूचना में वैट अधिनियम में पूर्व में दी गई छूट को वापस लेकर वैट की नई दरें लागू की गई हैं। 16 जुलाई से प्रदेश भर में पेट्रोल व डीजल पर वैट की नई दरें लागू हो जाएगी। जिसके बाद पेट्रोल 2.50 रुपये और डीजल एक रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा।

राज्य में पैट्रोल – डीजल पर वैट की दरें

डीजल/पेट्रोल                 पहले          अब
पेट्रोल                          14.50       17 रुपये प्रति लीटर
डीजल                          8.41         9.41 रुपये प्रति लीटर

 

देहरादून शहर में पेट्रोल डीजल की दरें

डीजल/पेट्रोल                वर्तमान                आज से
पेट्रोल                           72.82                 75.32
डीजल                          65.51                  66.51

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments