Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधऋषिकेश; आश्रम में रूके चार युवकों ने संतो पर चाकू से किए...

ऋषिकेश; आश्रम में रूके चार युवकों ने संतो पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मचा हड़कंप

ऋषिकेश। ऋषिकेश के मायाकुंड स्थित जनार्दन दंडी बड़ा शंकराचार्य आश्रम में चार लोगों ने दो संतों पर चाकू के ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे दोनों संत लहूलुहान हो गए।

जानकारी के मुताबिक आश्रम के महाराज विज्ञानानंद तीर्थ और प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी पर उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी निवासी उप्रेंद्र शर्मा सहित चार युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद आश्रम में शिक्षा ले रहे अजय शर्मा और सनी ने बताया कि 15 जुलाई को उक्त चार युवक आश्रम में गुरु पूर्णिमा के लिए आए थे।

आज सुबह करीब 10;00 बजे किसी बात को लेकर चारों महाराज जी से झगड़ने लगे। इस दौरान युवकों ने चाकू निकाल लिया और महाराज जी पर वार करने का प्रयास किया।

प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी और महाराज विज्ञानानंद तीर्थ

इसी बीच शिष्यों ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर चाकू मारने में सफल रहे। वहीं चारों हमलावरों को आश्रम के ही लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments