Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरबरसात के बाद दून में स्मार्ट सड़के बनाने की कवायद होगी तेज

बरसात के बाद दून में स्मार्ट सड़के बनाने की कवायद होगी तेज


देहरादून। संवाददाता। राजधानी देहरादून की चार सड़कों को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरु हो गई है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देहरादून के स्मार्ट सिटी इलाक़े में 8.1 किलोमीटर लंबी सड़कें तैयार की जाएंगी. बता दें कि आगरा, जबलपुर, भोपाल, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में स्मार्ट रोड पर काम शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी के लिए चयनित लगभग हर शहर में स्मार्ट रोड बनाई जानी है। देहरादून की चार अलग-अलग सड़कों में 1.5 किलोमीटर से लेकर 2.9 किलोमीटर सड़क तक का चयन किया गया है। स्मार्ट रोड बनाने में प्रति किलोमीटर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है और इस कायाकल्प में में कुल 190 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।

ये होगी ख़ासियत
इस स्मार्ट सड़कें इसलिए आम सड़कों से स्मार्ट दिखेंगी ही नहीं स्मार्ट होंगी भी। इन सड़कों के नीचे सीवर लाइन बिछाने के साथ ही अंडर ग्राउंड मल्टीयूटीलिटी डक्ट और ड्रेनेज सिस्टम बनाए जाएंगे। सड़कों के ऊपर बिजली और टेलीफोन के खंभे नहीं होंगे। ऐसी सभी लाइनें मल्टीयूटिलिटी डक्ट से डाली जाएंगी।

सड़कों पर सेंसर युक्त लाइटें होंगी, सड़क के दोनों ओर फुटपाथ होंगे और साथ ही स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देहरादून की चार मुख्य सड़कों को स्मार्ट रोड में बदलने का काम बरसात के तत्काल बाद सितंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट रोड बनाने का ज़िम्मा भारत सरकार के उपक्रम ब्रिज एंड रूफ लिमिटेड को सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments