Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरबिजली का तार टूटने से एक व्यक्ति की मौत

बिजली का तार टूटने से एक व्यक्ति की मौत


देहरादून। संवाददाता। टिहरी में विद्युत विभाग की लापरवाही से स्थानीय लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बुधवार को फिर बिजली का तार टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिजली विभाग यह भी मान रहा है कि बीते छह महीने में यह ऐसी तीसरी घटना है। बहरहाल नाराज़ परिजनों को अधिकारियों ने समझा-बुझा लिया है। फ़िलहाल 80000 रुपये का चेक दिया गया है और बाद में कुछ और मुआवज़े का भुगतान करने का वादा किया गया है।

मौके पर ही मौत
टिहरी जिले के खांड गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते झूलते पोल से बिजली का तार टूट गया। इससे खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति को कंरट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने परिजनों से बात की और उन्हें समझाने-बुझाने में कामयाब हो गए. विभाग ने तत्काल मुआवज़ा राशि के तौर पर परिजनों को 80 हज़ार रुपये का चेक दिया गया और 3 लाख 20 हजार की और मदद करने का वादा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments