Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयुवती डीएलएड में रजिस्ट्रेशन न होने से इतनी निराश हुई कि फांसी...

युवती डीएलएड में रजिस्ट्रेशन न होने से इतनी निराश हुई कि फांसी लगा जान दे दी

देहरादून (संवाददाता) : यह दुखद घटना देहरादून के ब्राह्मणवाला की है। यहाँ के एक स्कूल की शिक्षिका ने डीएलएड में रजिस्ट्रेशन न हो पाने के कारण डिप्रेशन में आकर फांसी लगा कर जान दे दी। हादसे के बाद परिजनों ने उसे दून अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण लिखा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार चन्द्र विहार कारगीग्रान्ट में रहने वाली तुलसी पंवार ब्राह्मणवाला स्थित एक स्कूल में पढ़ाती थी। गुरुवार सुबह उसका छोटा भाई सोकर उठा तो देखा कि तुलसी चुनरी के फंदे से पंखे पर लटकी थी। परिजनों ने चुनरी काटकर उसे नीचे उतारा और  पुलिस को सूचना दी। तुलसी को तुरंत दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर कमरे से मिले सुसाइड नोट में तुलसी ने लिखा कि डीएलएड में रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तारीख 30 सितम्बर थी जो कि उससे मिस हो गई। डीएलएड में रजिस्ट्रेशन न होने पाने के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थी। इसी के चलते उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments