Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमहामहिम ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

महामहिम ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

देहरादून। संवाददाता। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को राजभवन में धाद सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों की यह रैली हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित की गई। रैली को संबोधित करते हुए राज्यपाल मौर्य ने कहा कि हरेला हरियाली, सुख समृद्धि एवं कृषि से जुड़ा पर्व है। पानी और पर्यावरण की चिंता सभी को करनी चाहिए। अपने बच्चों के आने वाले कल के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को प्रोत्साहन देना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ लगाये जा रहे पौधों की देखभाल भी जरूरी है। बच्चों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना माता-पिता और शिक्षकों का दायित्व है। उन्होंने रैली के लिए आए स्कूली बच्चों के अध्यापकों से स्कूलों में शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई की जानकारी भी ली। राज्यपाल ने कहा कि वे शीघ्र ही स्कूलों में शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करेंगी और कमी पाये जाने पर प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि पैरेंट-टीचर मीटिंगों में अभिभावकों और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक किया जाए।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन प्रांगण में गुलमोहर का एक पौधा भी लगाया। धाद संस्था के तन्मय मंमगाई ने संस्था के क्रियाकलापों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधांशु, धाद संस्था के डा. जयंत नवानी, विजय जुयाल, डा. गीता सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments