Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराध119 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

119 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। शराब तस्करी में लिप्त एक तस्कर को पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब मसूरी ले जायी जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात राजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक शराब तस्कर भारी मात्रा में अवैध शराब की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र के सभी स्थानों पर चैकिंग अभियान चला दिया। चैकिंग के दौरान पुलिस को मसूरी रोड पर मालसी के समीप एक संदिग्ध मैक्स आती हुई दिखायी दी।

पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो मैक्स चालक वाहन भगाने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मैक्स वाहन में रखी अंग्रेजी शराब की 119 पेटियां बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम बुरहान हसन पुत्र इरशाद निवासी सहारनपुर व हाल वाणी विहार रायपुर बताया। आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments