Monday, March 9, 2026
Homeअपराधकरोड़ों की रकम हड़प करने वाले किट्टी संचालक के खिलाफ कार्यवाही की...

करोड़ों की रकम हड़प करने वाले किट्टी संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग


देहरादून। संवाददाता। पुलिस के लाख चौकस करने के बावजूद राजधानी देहरादून में किट्टी कमेटी का यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर लोगों द्वारा किट्टी संचालकों के खिलाफ एसपी सिटी कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने बताया कि लगभग चालीस लोगों द्वारा एक कमेटी खोली गयी थी जिसमें प्रतिमाह प्रति व्यक्ति द्वारा 21000 जमा किये जाते थे। जिसका संचालन संजीव गिरोटी निवासी बसंत विहार एन्क्लेव जो कि हार्डवेयर कारोबारी है व गीता धवन निवासी राजेन्द्र नगर किया करते थे। बताया कि लोगों का कमेटी संचालकों के पास लगभग तीन करोड़ रूपये जमा हो गया था। जब उन्होने उपरोक्त धनराशि की मांग की तो वह उन्हे टहलाने लगे। जब दबाव अधिक बढ़ा तो वह देहरादून से फरार हो गये। कमेटी के सदस्यों द्वारा मांग की गयी है कि उपरोक्त मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments