Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून की गुमशुदा किशोरी को जीआरपी ने ढूंढा

दून की गुमशुदा किशोरी को जीआरपी ने ढूंढा


देहरादून। संवाददाता। लखनऊ में अपने घर से स्कूल जाने को निकली कक्षा सात की लापता छात्रा को पुलिस ने आज सुबह देहरादून रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। छात्रा परिजनों से नाराज होकर दून पहुंची थी। जिसे परिजनों के सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात लखनऊ पुलिस द्वारा दून जीआरपी पुलिस को सूचना दी गयी कि बुधवार को लखनऊ निवासी रामहित विश्वकर्मा की पुत्री (13) जो कक्षा सात में पढ़ती है स्कूल जाने को निकली और लापता हो गयी। जिसकी लोकेशन दून रेलवे स्टेशन की मिल रही है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना जीआरपी पुलिस ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी। बालिका की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने जब वेटिंग हाल में देखा तो उसे वहां उसी हुलिये की एक बालिका स्कूली बैग लेकर बैठी दिखायी दी। जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि वह वही गुमशुदा बालिका है। जिसकी सूचना लखनऊ पुलिस को दी गयी जिस पर आज परिजन देहरादून पहुंचे जिनकी सुपुर्दगी में बालिका को दे दिया गया है। बालिका को बरामद करने वाली पुलिस टीम में का. शैलेन्द्र रावत, महिला कां. रेखा उपाध्याय व टीटीई अंकित वासूदेव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments