Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाजपा के निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आया बिग बॉस...

भाजपा के निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आया बिग बॉस से बुलाया


देहरादून। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से 6 साल के लिए निष्कासित हरिद्वार के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन छोटे पर्दे पर दिखाई दे सकते हैं। चैंपियन के हथियार वाले वायरल वीडियो के बाद न सिर्फ उत्तराखंड में बल्कि पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है। इन्हीं सब विवादों के बाद अब उनको सलमान खान के सुपर हिट शो बिग बॉस से फोन आया है। अगर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हामी भरते हैं कि तो वे जल्द ही बिग बॉस के घर में दिखाई देंगे।

कुछ समय पहले ही चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे दोनों हाथों में चार हथियार लेकर डांस कर रहे थे। उत्तराखंड के इस वीडियो के वायरल होने के कारण चैंपियन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। यही कारण है कि बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि चैंपियन का ये कोई पहला विवादित वीडियो या मामला नहीं था। इससे पहले भी वे अपने कई कारनामों के कारण चर्चाओं में रह चुके हैं। इन्हीं चर्चाओं को भुनाने के लिए ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस की टीम ने उनसे संपर्क किया है। हालांकि चैंपियन ने अभी शो में जाने की हामी नहीं भरी है, लेकिन शो से फ़ोन आया है इसकी उन्होंने पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments