Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदो दोस्तों को जिंदा जलाकर मौत के घाट के उतारा

दो दोस्तों को जिंदा जलाकर मौत के घाट के उतारा


पौड़ी। संवाददाता। दो दोस्तों के शव रसोई में अधजली हालत में मिले। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस शक में उनके तीसरे दोस्त को हिरासत में लिया गया है। मृतकों में से एक की पत्नी ने उसके खिलाफ राजस्व पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। हालांकि अभी घटना की वजह सामने नहीं आई, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानते हुए राजस्व पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रात को तीनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी थी।

पौड़ी तहसील की खातस्यूं पट्टी के चोरकंडी गांव में यह घटना सामने आई। 45 वर्षीय रूप सिंह और 42 वर्षीय धीरज सिंह के शव रसोई से बरामद हुए। रूप सिंह अपने दोस्त अजीत सिंह के साथ रात को धीरज से मिलने उसके घर आया हुआ था। तीनों की काफी समय से दोस्ती है। घटना का पता सुबह उस वक्त चला, जब रूप सिंह की पत्नी रीना पति को ढूंढने धीरज के घर पहुंची। रूप सिंह रात को धीरज के घर जाना कहकर ही निकला था।

नायब तहसीलदार रामपाल सिंह रावत ने बताया कि रूप सिंह की पत्नी ने उन्हें बताया कि जब सुबह वह धीरज के घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। वह दरवाजा खोलकर भीतर गई तो रसोई में उसका पति और धीरज अचेत पड़े थे, उनका शरीर आधा जला हुआ था।

रीना ने राजस्व पुलिस को बताया कि उन दोनों के साथ अजीत सिंह गुसाईं नाम का व्यक्ति भी था। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इस सिलसिले में अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस घटना के कारणों को कुछ पता नहीं चल पाया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments