Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरयूटीलिटी खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

यूटीलिटी खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल


देहरादून। संवाददाता। सड़क दुर्घटना में आज सुबह यूटीलिटी के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहंा उसी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

बरसात के मौसम में पहाड़ों में होने वाले सड़क हादसों में अचानक तेजी दिखायी देने लगी है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखण्ड के कई पहाड़ी हिस्सों में बड़ी बड़ी सड़क दुर्घटनाए हुई है। जिनमें कई लोग घायल हुए तो कई लोग काल के गाल में समा गये। ऐसे ही एक सड़क दुर्घटना का मामला कालसी के राजस्व क्षेत्र में आज सुबह सामने आया है जहंा सेबों से भरी यूटीलिटी के गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तो वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हिमाचल के नेरूवा क्षेत्र से सेब से भरी एक युटीलिटी विकासनगर जा रही थी। इस दौरान जब यूटीटिली ने उत्तराखण्ड में प्रवेश किया तो हरिपुर स्थित त्यूणी मोटर मार्ग पर तिकड़ी धार के समीप यूटीलिटी अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। दुर्घटना में यूटीलिटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप सेे घायल हुआ है। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्रवासियों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया और मृतक का शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments