Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदस सालों से पुलिसकर्मी कर रहा महिला का शारीरिक शोषण- नहीं मिल...

दस सालों से पुलिसकर्मी कर रहा महिला का शारीरिक शोषण- नहीं मिल रहा न्याय


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड पुलिस का एक कांस्टेबल पिछले 10 सालों से मेरा शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण कर रहा है। इस बात की शिकायत मैने मार्च माह से कल तक कई पुलिस आलाधिकारियों से की तो वह भी अब तक मामले को टालने का प्रयास करते रहे, मुझे न्याय चाहिए।

प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात करनपुर निवासी पीड़ित महिला ने कही। उन्होने बताया कि यह कांस्टेबल जो अपने आप को पुलिस के एक बड़े अधिकारी के आफिस में तैनात बताता है, मुझसे शादी के छह साल बाद 2009 में मिला था। जो अपनी पत्नी को मिलाने के बहाने अपने घर ले गया और वहां उसने नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बताया कि उक्त कांस्टेबल ने उस घटना की वीडियो भी बनायी थी जिसे सार्वजनिक करने की बात कह कर उसने उसका मुंह बंद करवा दिया। बताया कि यह बात मैने शर्म के चलते अपने पति को भी नहीं बतायी। इस बात का फायदा उठाते हुए उक्त सिपाही ने उसका आर्थिक शोषण भी शुरू कर दिया। जब बात असहनीय हो गयी तो उसने मार्च माह से लगातार पुलिस के आलाधिकारियों से इस बात की शिकायत की लेकिन वह भी मुझे अब तक टहला रहे है। मुझे इस प्रकरण में न्याय चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments