Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसहेली के तलाकशुदा पति के साथ चले लात घूसे

सहेली के तलाकशुदा पति के साथ चले लात घूसे


देहरादून। संवाददाता। रुद्रपुर की ईश्वर कालोनी में बीते रात धमाकेदार रही। रात को कॉलोनी में गालियों, लात-घूसों की आवाज़ें आती रहीं। दरअसल मामूली कहासुनी के बाद एक स्थानीय युवती और उसकी सहेली के तलाकशुदा पति के बीच जमकर लात-घूसे चले। इसके बाद युवती के परिजनों ने उस आदमी की पिटाई कर दी। इस मामले में स्थानीय पार्षद भी कूद गए और उनके साथ आए लोगों ने फिर महिलाओं, पुरुषों से मारपीट की। अब पार्षद के ख़लिफ़ एफ़आईआर दर्ज कर दी गई है।

थप्पड़, लात-घूसे
रुद्रपुर की ईश्वर कॉलोनी में रहने वाली ज्योति चलाल की एक तलाकशुदा सहेली उनके घर आई थीं। इसी बीच उनके तलाकशुदा पति भी वहां आ गए और अपनी पूर्व पत्नी से लड़ने लगे। ज्योति के अनुसार उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो वह आदमी उन्हीं को भला-बुरा कहने लगा। इसके बाद ज्योति और वह ही भिड़ गए। ज्योति ने उसे थप्पड़ जड़ दिए तो उसने भी ज्योति को धक्का दे दिया और लात मार दी। इसके बाद ज्योति के परिजनों ने मिलकर उसकी जमकर कुटाई की।

थोड़ी देर बाद रुद्रपुर के वॉर्ड नंबर 31 के कांग्रेस पार्षद सचिन मुंजाल करीब आधा दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचे और ज्योति के परिवार के साथ मारपीट शुरु कर दी। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही इन लोगों ने गालियां देते हुए रॉड से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी उन्हें समझाते-बुझाते नज़़र आई। इसके बाद वह लोग धमकाते हुए वहां से चले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments