Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमिसाइल मैन कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया

मिसाइल मैन कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया

देहरादून। संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद, मिसाइल-मैन, युवाओं के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति डॉ ऐ.पी.जे अब्दुल-कलाम की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कलाम युवओं के आदर्श थे। उनके विचार मनुष्य को अच्छा और लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर करने वाला जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक वर्ग श्री कलाम के गुणों को जीवन में सहज धारण करता है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून जिला अध्यक्ष संजय किशोर, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष ताहिर अली, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसौनी, यूथ कांग्रेस प्रदेश मीडिया संयोजक विकास नेगी, अर्जुन सोनकर, सुलेमान एवं वरिष्ठजन रहे मौजूद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments