Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमसूरी मार्ग पर कार खाई में गिरने से चार लोग गंभीर घायल

मसूरी मार्ग पर कार खाई में गिरने से चार लोग गंभीर घायल


देहरादून। संवाददाता। देहरादून मसूरी मार्ग पर आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसा किमाड़ी गांव के समीप हुआ, सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाल कर अस्पताल पहंुचाया जहंा उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग छह बजे एक कार मसूरी रोड पर किमाड़ी गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों की पहचान प्रतीक सिंह बोरा निवासी दिल्ली, शुभम पासवान निवासी देहरादून, आयुशी मंडोला व चालक प्रतीश के रूप में की गयी। बहरहाल समय रहते मिली सूचना के आधार पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को सकुशल बाहर निकाल लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments