Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधपिता ने डंडे और धारदार हत्यार से बेटा और बेटी को मौत...

पिता ने डंडे और धारदार हत्यार से बेटा और बेटी को मौत के घाट उतारा


देहरादून। संवाददाता। राजधानी देहरादून के देहात क्षेत्र डोईवाला में आज सुबह एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहंा एक व्यक्ति ने अपने ही दो मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी जबकि पत्नी और एक बच्ची को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि उसने खुद को भी फंासी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन उसे बचा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और थाना पुलिस व आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।

घटना डोईवाला कोतवाली के क्षेत्रांर्तगत नागल ज्वालापुर दुधली की है। यहंा राम सिंह नाम के एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ निवास करता है जो बोक्सा जनजाति का है और दिहाड़ी मजदूर करता है। बताया जा रहा है कि बीती रात उसने किसी बात से उत्तेजित होकर अपने दो बच्चों पर डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। आरोपी इतने पर ही नहीं रूका और उसने अपनी बीवी रीना व उसके साथ मौजूद अपनी एक और बच्ची पर भी जानलेवा हमला कर उन्हे जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही खुद को फांसी लगाकर जान देने की भी कोशिश की। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचा दिया।

सुबह सवेरे घटना की सूचना फैलते ही आस पास के ग्रामवासियों में हड़कंप मच गया और घटना स्थल सहित जौलीग्रांट अस्पताल में लोगों की भीड़ बढ़ गयी। जिसे देखकर पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणोें का खुलासा नहीं हो पाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments