Monday, March 9, 2026
Homeअपराधपरिवारिक कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

परिवारिक कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


देहरादून। संवाददाता। पारिवारिक कारणों के चलते देर रात एक युवक ने अपने घर में फंासी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यावाही शुरू कर दी है।

मामला बसंत विहार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात थाना बसंत विहार पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्री नगर खाला क्षेत्र में एक युवक ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है और वह फांसी लगाने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उसे एक युवक पंखेे से लटका मिला जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जहंा डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम अभिषेक क्षेत्री पुत्र प्रेम बहादुर क्षेत्री निवासी शास्त्री नगर खाला बताया गया है। मृतक शादी शुदा था और वह पत्नी व रिश्तेदारों के साथ शास्त्री नगर में रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था जिसके कारण वह तनाव में था। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments