Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम आवास में की पोषण योजना की...

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम आवास में की पोषण योजना की समीक्षा


देहरादून। संवाददाता। केन्द्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज अपने तय कार्यक्रम के अनुरूप दून पहुंची जहंा उन्होने पोषण योजना की कार्य समीक्षा की। बैठक में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा राज्य महिला बाल एंव बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रही। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस योजना के प्रभावी बनाने के लिए और अधिक तेजी से काम करने के निर्देश दिये।

केन्द्रीय मंत्री ने सीएम और बाल कल्याण राज्य मंत्री को कहा कि वह राज्य के दूरस्थ और सीमान्त क्षेत्रों में योजना का लाभ पहुचाना सुनिश्चित करें। नवजात बच्चोें व गर्भवती महिलाओं को अच्छा पोषण मिल सके इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को टे्रनिंग दिये जाने तथा खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिये।

केन्द्रीय मंत्री ने राज्य की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। हालांकि राज्य में अब तक कुपोषण से मौत जैसा कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन इस योजना का माड्यूल लागू करने की बात कही। जिन बच्चों के माता पिता नहीं है ऐसे बच्चों को इस योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाये। इस योजना के संचालन में सवर्स अहम भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी की कार्य कत्रियों को इसके लिए टे्रनिंग दी जाये क्योंकि वही इन महिलाओं ओर बच्चों से सीधा सम्पर्क में रहती है। राज्य महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने उन्हे राज्य में लिंगानुपात और पोषण योजना की विस्तृत रिपोर्ट दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments