Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड38 फैक्ट्री कर्मचारियों समेत 43 में कोरोना की पुष्टि

38 फैक्ट्री कर्मचारियों समेत 43 में कोरोना की पुष्टि

देहरादून। देहरादून में सेलाकुई की दो फैक्ट्रियों के 38 कर्मचारियों समेत 43 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। इनमें निजी अस्पतालों के तीन स्वास्थ्य कर्मचारी, एक सेना का जवान और एक आईटीबीपी का जवान शामिल है। सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि दून में बुधवार को सेलाकुई स्थित दो कंपनी में 38 कर्मचारियों को कोरोना की पुष्टि हुई है।

वहीं एक अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स एवं दो रिसेप्शनिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक सेना और एक आईटीबीपी के जवान भी संक्रमित पाए गए हैं। एसीएमओ डॉ. उतम सिंह चैहान और चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचित गर्ग की टीम ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। दून जिले में अब तक 1221 मामले सामने आए हैं। इनमें से 340 लोगों का अभी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments