Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसीएम आज से टटोलेंगें विभागों की नब्ज, 9 अगस्त तक सभी की...

सीएम आज से टटोलेंगें विभागों की नब्ज, 9 अगस्त तक सभी की होगी समीक्षा बैठक


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज से विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विभागाध्यक्षों को विभागीय कार्यों के प्रगति की पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बैठकों में उन अधिकारियों पर गाज गिर सकती है, जिनके विभागों की प्रोग्रेस रिपोर्ट अच्छी नहीं होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस मार्फत पहले ही सचेत कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं के समय पर प्रभावी क्रियान्वयन से ही उसका लाभ समय पर आम जनता को मिलता है। जनहित एवं जन संतुष्टी हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

इस क्रम में मुख्यमंत्री आज पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय में लोक निर्माण, तकनीकी शिक्षा, ग्राम्य विकास, औद्योगिक विकास, आबकारी, सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त एवं नियोजन, गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा विभाग, पेयजल एवं राजस्व विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments