Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरतीन तालक बंद होने पर अल्पसंख्यक महिलाओं में खुशी- थामा भाजपा का...

तीन तालक बंद होने पर अल्पसंख्यक महिलाओं में खुशी- थामा भाजपा का दामन


देहरादून। संवाददाता। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब के नेतृत्व में गुरुवार को इंदिरानगर स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चार दर्जन से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष नवाब ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मुस्लिम बहनों के लिए नया कानून बनाकर उन्हें उनका हक दिलाना चाहती है। दूसरे दलों ने लगातार इस मुद्दे पर मुस्लिमों को बरगलाने का प्रयास किया।

पर कामयाब नहीं हो सके। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि तीन तलाक का दंश झेल रही मुस्लिम बहनों को कानूनी मदद भी दी जाएगी। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में जाहिदा, अजमेरी, नजमा, नसरीन, फिरदोस जहां, जहांआरा, अनीसा बेगम, अमन खातून, वसीम जहां, फिरोज जहां, नसरीन बेगम, परवीन, शरीन बेगम आदि शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments