Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमीडिया प्रभारी देवेंद्र भासीन ने विपक्ष पर किया पलटवार

मीडिया प्रभारी देवेंद्र भासीन ने विपक्ष पर किया पलटवार

देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस द्वारा जीएसटी और पेट्रोल पर सरकार को घेरने पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र भासीन ने पलटवार किया है।  भसीन ने कहा कि जीएसटी प्रक्रिया में सरलीकरण और छूट के अलावा पेट्रोल की कीमतों में आई कमी से साफ है कि जनता के प्रति केंद्र सरकार बेहद संवेदनशील है।

 

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस हताहत और परेशान दिख रही है। मीडिया व सोशल मीडिया में कुछ लोंग सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसका जवाब 2019 में उन्हें मिल जाएगा।

 

 

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री व भाजपा की उपलब्धियों से परेशान कुछ अन्य लोग भी निजी कारणों से आलोचना की इस मुहिम में जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वो इस ओर बिना ध्यान दिए सिर्फ जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments