Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री से भेंट कर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम का आभार जताया

मुख्यमंत्री से भेंट कर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम का आभार जताया


देहरादून। संवाददाता। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में आई मुस्लिम महिलाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की और तीन तलाक़ बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने तीन तलाक़ बिल को मुस्लिम महिलाओं के हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताया जिन्होंने राज्य सभा में बहुमत में न होते हुए भी इस सामाजिक विसंगति की प्रथा का उन्मूलन किया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक़ बिल पास होने से नए युग की शुरूआत हुई है, इससे देश की मुस्लिम बहनों को आज़ादी मिली है।

सायरा बानो के संघर्ष की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन तलाक़ के विरूद्ध उत्तराखण्ड जैसे राज्य की दो बेटियां भी आगे आईं जो इस लड़ाई को सुप्रीप कोर्ट तक ले गईं. उन्होंने इसके लिए विशेष कर काशीपुर की सायरा बानो द्वारा किए गए संघर्ष की भी सराहना की।

इस अवसर पर सायरा बानो ने कहा कि तीन तलाक़ बिल पास होने के बाद बनने वाले कानून से समाज में महिलाओं को उनका वाजिब अधिकार प्राप्त होगा तथा वे सामाजिक उत्पीड़न से भी बच सकेंगी. उन्होंने सामाजिक सुधारों के लिए मुस्लिम महिलाओं को भी आगे आने को कहा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम को सामाजिक विसंगति को मिटाने व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं में आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना का भी विकास होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments