Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधफल विक्रेता से बदमाशों ने हजारों की नगदी व मोबाइल लूटा

फल विक्रेता से बदमाशों ने हजारों की नगदी व मोबाइल लूटा


देहरादून। संवाददाता। राजधानी दून में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हो चुके है इसकी बानगी बीती रात घंटाघर से चंद कदमों की दूरी पर चकराता रोड में सामने आयी है। यहां बदमाशों ने एक फल विक्रेता से मारपीट कर उसकी हजारों की नगदी व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि राजधानी दून में 15 अगस्त के चलते पुलिस द्वारा देर रात जगह जगह चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और चप्पेकृचप्पे पर पुलिस तैनात है। इसके बावजूद घंटाघर जहां हर समय पुलिस मौजूद रहती है, कुछ कदमों की दूरी पर ही फल विक्रेता से लूटपाट की घटना हो जाना बदमाशों के हौसलों को जानने के लिए काफी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक फल विक्रेता अपने फल बेचकर घर जा रहा था। इस दौरान जब वह चकराता रोड स्थित मजार के समीप पहुंचा तो वहां उसे कुछ बदमाशों द्वारा घेर लिया गया। बदमाशों ने फल विक्रेता के साथ मारपीट कर उसकी तीन हजार की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन वह हाथ नहींं लगे। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments