Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंडः ट्रक की बाइक से भिड़ंत, 1 की मौत, कोटद्वार में मैक्स...

उत्तराखंडः ट्रक की बाइक से भिड़ंत, 1 की मौत, कोटद्वार में मैक्स खाई में गिरी, 8 घायल


देहरादून। आज सुबह गंगोत्री हाईवे पर चिन्यालीसौड़ नगुण बैरियर के पास एक बाइक और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कोटद्वार में एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में आठ लोगों को हल्की चोट आई हैं।
गंगोत्री राजमार्ग पर हुए इस हादसे में बाइक सवार सुमन नौटियाल (52) पुत्र जयदेव नौटियाल निवासी नाला क्यारी जनपद टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद थाना धरासू पुलिस ने ट्रक संख्या यूके14सीए0810 को सीज कर चालक को हिरासत में लिया।

एसआई धरासू उपेंद्र भंडारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है। घटनास्थल टिहरी जनपद में होने के कारण अभियुक्त ट्रक चालक सुशील पुत्र राधेश्याम निवासी रायपुर देहरादून के खिलाफ लालूरी चैकी में मामला दर्ज किया जाएगा।

वहीं आज सुबह नौ बजे तहसील यमकेश्वर अंतर्गत गंगाभोगपुर-किमसार मार्ग पर चमकोटखाल में एक मैक्स खाई में गिर गई। वाहन में आठ लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोट आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को प्राइवेट वाहन से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments