Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनेशन फर्स्ट अभियान के तहत जवानों को भेजी गई राखी

नेशन फर्स्ट अभियान के तहत जवानों को भेजी गई राखी


देहरादून। संवाददाता। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में नेशन फर्स्ट अभियान के अंतर्गत आजीविका एजुकेशन गढ़ी कैंट में सेना के जवानो के लिए बनाई जा रखियो को प्रेषित करने का शुभारम्भ देहरादून के प्रथम नागरिक मेयर सुनिल गामा के करकमलों द्वारा कराया गया। कार्यकर्म में मेयर सुनिल गामा ने कहा कि सेना के जवान देश के सच्चे सेवक हैं।

ऐसे में उन्हें रेखा भेजकर उनका सम्मान करना जरूरी होता है। राखी उन्हें देशसेवा के लिए और मजबूत बनाती है। इस दौरान कई माताओं व बहनों ने सीमा के प्रहरियों के लिए डाक के माध्यम से राखी भेजी। साथ ही जवानों से रक्षा का वचन भी मांगा। इस मौके पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी, सुधा विजय, राजीव विजय, वृद्धि विजय, नीलम विजय, सीमा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments