Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरडेंगू से एक महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

डेंगू से एक महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Image processed by CodeCarvings Piczard ### FREE Community Edition ### on 2017-10-30 14:43:33Z | http://piczard.com | http://codecarvings.com

देहरादून। संवाददाता। डेंगू का डंक लगातार लोगों को सता रहा है। प्रदेश भर में सैकड़ों लोग डेंगू से पीड़ित हैं। वहीं देहरादून में एक महिला की डेंगू से मौत का मामला सामने आया है। जिससें डेंगू की दहशत और बढ़ गई है।

डेंगू से पीड़ित एक महिला का उपचार इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था। महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। जैसे-तैसे मामलें को शांत कराया गया। वहीं उपचार कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि महिला को जब उपचार के लिए लाया गया था, उस दौरान ही उसकी प्लेट लेट्स 25 हजार से काफी कम थी। ऐसी स्थित में मरीज को बचाना मुश्किल होता है। हालांकि महिला को बचाने के लिए प्लेट लेट्स चढ़ाई गई मगर महिला इस स्थिति में नहीं थी जिससे वह वापसी कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments