Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआमजन को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

आमजन को अधिकारों के प्रति किया जागरूक


देहरादून। संवाददाता। आम जनता के बीच कानून व्यवस्था और अपने अधिकारों के प्रति जनजागरूकता पैदा करने के लिए आज एंटी करप्शन एण्ड क्राइम कंट्रोल सेल की ओर से गांधी पार्क के मुख्य गेट पर एक शिकायत कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका संचालन संस्था की ओर से कानूनी सलाहकारी पंकज पराशर द्वारा किया गया।

संस्था की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा गया है कि देश में हर जगह कानून व्यवस्था तो है लेकिन उसका पालन करने के लिए जनता में जागरूकता का अभाव है। समस्याये जब छोटे स्तर से बढ़कर अपराध का रूप ले लेती है तो वह कानून के सामने चुनौती के रूप में उभर कर सामने आ जाती है। ऐसा आम जनता के बीच में सही और गलत की पहचान न होने के कारण ही होता है।

कहा गया है कि ऐसे लोगों में कानून के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ही इस तरह के शिकायत कैम्प का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंचल गुप्ता तथा संस्था के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया और कई समस्यायें भी सुनी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments