Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपति-पत्नी के झगड़े की वजह से सवा घंटे रूकी रही जनता एक्सप्रेस

पति-पत्नी के झगड़े की वजह से सवा घंटे रूकी रही जनता एक्सप्रेस


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड के देहरादून में पति-पत्नी के झगड़े के चलते जनता एक्सप्रेस को करीब सवा घंटे रोकना पड़ गया। पति-पत्नी के झगड़े में करीब सवा घंटे रूकी रही जनता एक्सप्रेस उत्तराखंड में पति-पत्नी के झगड़े के चलते जनता एक्सप्रेस को करीब सवा घंटे रोकना पड़ गया।

उत्तराखंड के देहरादून में पति-पत्नी के झगड़े के चलते जनता एक्सप्रेस को करीब सवा घंटे रोकना पड़ गया। दरअसल, देहरादून और डोईवाला के बीच पति-पत्नी ने पुलिस को धमाका होने की सूचना देकर पुलिस और रेलवे में हड़कंप मचा दिया. एक ओर पुलिस जांच, पड़ताल में जुटी रही तो दूसरी ओर पति-पत्नी झगड़ते रहे। पुलिस को करीब 1 घंटे 20 मिनट घंटे तक पड़ताल के बाद कहीं कुछ भी नहीं मिला, लेकिन इस दौरान जनता एक्सप्रेस को करीब 1 घंटे 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

पति पूछताछ केंद्र पर गया और उसने ट्रेन में बम धमाका होने की बात कही और वहां से फरार हो गया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)जनता एक्सप्रेस देहरादून से वाराणसी के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है। रोजाना की तरह गुरुवार को भी ट्रेन में यात्री सवार थे। करीब पौने छह बजे एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पूछताछ केंद्र में पहुंचा। व्यक्ति ने वहां मौजूद कर्मचारियों को बताया कि देहरादून से डोईवाला के बीच ट्रेन में धमाका होने वाला है, इसलिए ट्रेन को रुकवा लो। यह कहकर वह व्यक्ति वहां से फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments