Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरजल्द हो सकता है मंत्री मंडल का विस्तार- अजय भट्ट

जल्द हो सकता है मंत्री मंडल का विस्तार- अजय भट्ट


देहरादून। संवाददाता। प्रकाश पंत के निधन के बाद उत्तराखंड में तीन मंत्री पद खाली चल रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास खुद 30 से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल का ढाई साल बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार खाली पड़े दो मंत्री पदों को अब तक नहीं भर पायी है। वहीं वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद त्रिवेंद्र कैबिनेट में एक और पद खाली हो गया। जिसके बाद से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र खुद 30 से अधिक विभागों को संभाल रहे हैं। वहीं मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सभी विभागों को बहुत बेहतर तरीके से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट चलाना मुख्यमंत्री के ऊपर ही निर्भर करता है। वहीं मुख्यमंत्री के पास विभाग अधिक हो गए हैं। लेकिन वे उन सभी विभागों को पूरा समय दे रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments