Saturday, March 7, 2026
Homeअपराध20 पेटी अंग्रेजी, हरियाणा ब्रांड के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

20 पेटी अंग्रेजी, हरियाणा ब्रांड के साथ चार तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। तीर्थनगरी ऋषिकेश में देर रात पुलिस ने चार शराब तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित धर दबोचा है। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो कारें भी बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लाखों में आंकी गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर तीर्थनगरी ऋषिकेश में शराब डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र के सभी चैकनाकों पर चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध कारें आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो दोनों कार चालक कार मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दोनों कारों में सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 20 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम नरेन्द्र पुत्र रामकुमार, नितिन शर्मा पुत्र शिव प्रसाद, विपिन पुत्र रामवीर व प्रभात पुत्र तेजपाल निवासी मेरठ बताया। आरोपियों द्वारा बताया गया कि ऋषिकेश मघ निषेध क्षेत्र होने के कारण यहां शराब की अच्छी खपत है इसलिए हम हरियाणा से शराब लाकर इस क्षेत्र में सप्लाई किया करते थे। बरामद शराब की कीमत 1 लाख 92000 रूपये बतायी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments