Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनेम प्लेट जिलाधिकारी सी रविशंकर के नाम, निवासरत एस मुरूगेशन

नेम प्लेट जिलाधिकारी सी रविशंकर के नाम, निवासरत एस मुरूगेशन


देहरादून। आशीष बडोला। वर्तमान में देहरादून के जिलाधिकारी सी रविशंकर हैं। जिन्होंने एक महीने पहले ही बतौर जिलाधिकारी दून का चार्ज संभाला। मगर आश्चर्य बात है कि उनके राजपुर रोड़ स्थित कैंप आवास पर नेम प्लेट तो बाहर उन्हीं की लगी है, मगर हकीकत कुछ और बया करती है।

जी हां आपकों बता दे कि जिलाधिकारी सी रविशंकर के कैंप कार्यालय में वो नहीं रहते बल्की उनकी जगह पूर्व जिलाधिकारी देहरादून एस. मरूगेशन निवासरत हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जरूरी काम से आने वाले लोगों के साथ खिलवाड़ क्यों हो रहा है। लोग रविशंकर से मिलने आते हैं, लेकिन उन्हें कैंप कार्यालय की जगह टीएचडीसी के आवास पर भेज दिया जाता है। जबकी सरकार की ओर से जिलाधिकारी को राजपुर वाला कैंप आवास दिया जा चुका है।

इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब उत्तराखण्ड रिपोर्ट के संवाददाता ने कैंप कार्यालय जाकर पूछा कि जिलाधिकारी सी रविशंकर से मुलाकात हो सकती है। जिस पर जवाब मिला साहब टीएचडीसी कालोनी में निवासरत हैं, यहां नेम प्लेट जरूर उनके नाम की है, मगर निवासरत एस. मुरूगेशन हैं। वहीं यह बात भी सामने आई है कि पारिवारिक कारणों के चलते पूर्व जिलाधिकारी को शिफ्ट करने में समय लग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments