Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकुंतलों चोरी के सरियों सहित दो चोर गिरफ्तार

कुंतलों चोरी के सरियों सहित दो चोर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। निर्माणाधीन मकान से चोरी किये गये कुन्तलों सरिये के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र कुछ घंटों के भीतर ही दो शातिर चोरों को चोरी किये गये सरिये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज वीर सेन चौहान पुत्र श्री श्याम लाल नि. बिष्ट गांव ने थाना राजपुर पर सूचना देकर बताया कि कि इनका एक मकान बिष्ट गांव में बन रहा है, वहाँ पर कई कुंतल सरिया भी पड़ा था, जिसको कल रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किये गए तो उसमें पुलिस को एक पिक अप संदिग्ध दिखाई दी जिसकी तलाश शुरू की गयी। इस क्रम में देर रात ही पुलिस को सूचना मिली कि बिष्ट गांव से जिन चोरों ने सरिया चोरी किया था, उनको क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया।

इस दौरान पुलिस को उक्त गाड़ी आती हुई दिखायी दी। जिसको रूकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक वाहन सहित भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका और वाहन से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वाहन में मौजूद सरियें के विषय में पूछने पर उन्होने उसे चोरी का होना कबूल किया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम दीपक पुत्र भोपाल सिंह नि. गडडुवाला गजवाड़ी थाना कैंट व सन्नी लाल पुत्र मनोहर लाल नि. सुमन नगर, राजपुर बताया। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments