Monday, March 9, 2026
Homeअपराधसोन व चांदी के जेवरात सहित चोर गिरफ्तार

सोन व चांदी के जेवरात सहित चोर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से सोन व चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

बता दे कि कुछ दिनों पहले नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सूचना तंत्र को दुरस्त करते हुए सीसीटीवी पुटेज खंगाली। जिसके बाद पुलिस को शोएब नाम के युवक के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान शोएब 22 निवासी नवादा थाना नेहरू कालोनी देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए गहने बरामद कर लिये हैं। युवक को कोर्ट से जेल भेज जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments