Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरविजय हजारे ट्रॉफी के लिए देहरादून में शुरू हुआ ट्रायल, पहुंचे सैकड़ों...

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए देहरादून में शुरू हुआ ट्रायल, पहुंचे सैकड़ों खिलाड़ी


देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा प्रदेश की टीम का चयन किया जा रहा है। जिसके लिए आज देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल शुरू हो गए हैं। ट्रायल में देहरादून जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों में उत्तराखंड टीम में शामिल होने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बताया गया कि पहले दिन 100 खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेंगे। ये ट्रायल 30 अगस्त तक चलेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान स्थाई निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी आदि दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें 300 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी जमा करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments