Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरसेमेस्टर प्रणाली के विरोध में एबीवीपी का सचिवालय कूच आज, पुलिस विभाग...

सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में एबीवीपी का सचिवालय कूच आज, पुलिस विभाग ने कसी कमर


देहरादून। कॉलेज में सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) आज सचिवालय कूच करेगा। छात्र डीएवी पीजी कॉलेज में एकत्र होंगे, जहां से सचिवालय के लिए कूच किया जाएगा। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है।

प्रदेश छात्रसंघ कार्य प्रमुख संकेत नौटियाल ने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली छात्रों के हित में नहीं है। साल में दो बार परीक्षाएं व कई बार आंतरिक परीक्षाएं आयोजित करने से छात्रों का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है।

यदि छात्र एक सेमेस्टर में खराब प्रदर्शन करे तो उसका पूरा साल खराब हो रहा है। विवि की ओर से पहले ही अंक तालिका देरी से जारी की जाती है। जिससे छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसे लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री व सीएम को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments