Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरतो 100 गायों की मौत का कारण बना प्लास्टिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में...

तो 100 गायों की मौत का कारण बना प्लास्टिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड के देहरादून में जुलाई महीने में मरीं 100 गायों में से दो गायों का पोस्टमॉर्टम करने पर उनके पेट से 40 किलो प्लास्टिक निकली है। डॉक्टरों के मुताबिक, यही प्लास्टिक उनकी मौत का कारण बना है।

बता दें, देहरादून में जुलाई महीने में 100 गायों की मौत के बाद इनका पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया गया था। करीब आधा दर्जन गायों की मौत देहरादून नगर निगम द्वारा संचालित कांजीहाउस में हुई थी। बाद में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और देहरादून के मेयर सुनील गामा ने इस मामले में जांच के आदेश दिए।

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा, ’पोस्टमॉर्टम के लिए हमने दो गायों को चुना। रिपोर्ट्स कुछ दिन पहले ही आई हैं और इनमें पता चला है कि इनके पेट में 30-40 किलो प्लास्टिक मौजूद थी। जिन डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम किया है उनके मुताबिक इन गायों की मौत प्लास्टिक की वजह से ही हुई है।

नगर आयुक्त ने बताया कि प्लास्टिक और पॉलीथिन शहर के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। शहर के ज्यादातर नाले इसकी वजह से चोक हैं। उन्होंने कहा, ’प्लास्टिक का गायों की मौत का कारण बनने के बाद अब हम जल्द इस समस्या को खत्म करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments