Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरवेतन विसंगतियों को लेकर तीन दिन के धरना प्रदर्शन पर राज्य कर्मचारी

वेतन विसंगतियों को लेकर तीन दिन के धरना प्रदर्शन पर राज्य कर्मचारी

देहरादून। संवाददाता। वेतन विसंगतियों के निस्तारण की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले प्रदेश भर के राज्य कर्मचारियों ने तीन दिन के कार्यबहिष्कार की मांग की है। राजधानी में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है।

 

राजधानी सहित अन्य जिलों में कर्मचारियों ने विकास भवन में धरना शुरू कर दिया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि आंदोलन को चरणवार तेज किया जाएगा। इसके तहत 11 अक्टूबर की शाम को हर जिले में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

 

27 अक्टूबर को परेड मैदान से सचिवालय कूच करेंगे। अगर सरकार और शासन का यही रवैया रहा तो कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

 

उन्होंने बताया कि सरकार की एसीपी की नई व्यवस्था से कई कर्मचारियों का हित प्रभावित हो रहा है। नई व्यवस्था में 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा पर यह लाभ मिलेगा। जबकि, पूर्व की व्यवस्था में 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर मिलता था। इसके अलावा वेतन समिति की विसंगतियों की जो रिपोर्ट कैबिनेट के सम्मुख रखी, वह कर्मचारी विरोधी है।

 

सरकार को इस रिपोर्ट को रद कर नए सिरे से विसंगतियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता अरुण पांडे ने बताया कि सरकार और शासन स्तर पर कई मर्तबा वार्ता हुई और सहमति भी बनी। लेकिन, कार्रवाई कोई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह राजधानी में कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्र होंगे और धरना-प्रदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments