Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमहामहिम भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

महामहिम भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा


देहरादून। संवाददाता। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भगत दा के नाम से जाने जाने वाले कोश्यारी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को इस्तीफा सौंप दिया। दरअसल रविवार को ही कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने का ऐलान किया गया है। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्ति के बाद वह किसी भी पार्टी के सदस्य नहीं रह सकते हैं, इसलिए कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बधाइयों का तांता लगा
इससे पहले महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को बधाइयों का तांता लग गया था। मुख्यमंत्री के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी कोश्यारी को बधाई दी। कोश्यारी खांटी संघी हैं और बीजेपी को उत्तराखंड में जमाने में उनका बड़ा योगदान माना जाता है।
भट्ट ने इसे उत्तराखंड का सम्मान करार दिया तो नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोश्यारी जी देश के सबसे खूबसूरत राजभवन की शोभा बढ़ाएंगे। अब उन्हें भी वहां जाकर चाय पीने का अवसर मिल जाएगा।

अनुभव का महाराष्ट्र को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी थी। मुख्यमंत्री ने कोश्यारी के आवास जाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोश्यारी वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments