Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरआर्थिक तौर पर कमजोर बुजुर्गां को बालाजी सेवा समिति करायेगी तीर्थाटन

आर्थिक तौर पर कमजोर बुजुर्गां को बालाजी सेवा समिति करायेगी तीर्थाटन


देहरादून। संवाददाता। श्री श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा आज देहरादून के वृद्धजन एवं पैसे से असहाय बुजुर्गो को धार्मिक यात्रा पर ले जाने का शुभ कार्य किया गया। यात्रा की बस को भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल द्वारा धर्म ध्वज दिखाकर रवाना किया गया।

समिति के अध्यक्ष अखलेष अग्रवाल ने बताया की यात्रीयो को मथुरा वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंद गांव रमन रेती, मेहंदीपुर बालाजी, श्री महावीरजी, माता केला देवी, खाटू श्याम, सालासर बालाजी, रानी सती अग्रोहा धाम व कुरुक्षेत्र के दर्शन करा कर 9 सितम्बर को देहरादून वापसी किया जायेगा। यात्रीयो की रहने खाने पीने की सभी व्यवस्था संस्था द्वारा की गयी हैं।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्रवण वर्मा, सचिन गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अरविंद, दीपक अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल आदि वरिष्ठ पदअधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments