Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरएफआरआई के आस-पास गुलदार की दहशत में लोग

एफआरआई के आस-पास गुलदार की दहशत में लोग


देहरादून। भले ही राजधानी दून या एफआरआई में गुलदार की मौजूदगी कोई नयी बात न सही लेकिन बीती रात एफआरआई में गुलदार देखे जाने की खबर के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना रात 11 बजे की है जहां इस गुलदार को झाड़ियों के पास देखा गया। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस गुलदार को देखे जाने के बाद एफआरआई प्रशासन द्वारा इनकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी थी। परिसर में तलाशी अभियान चलाने और पिंजरा लगाने की मांग की गयी है। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अब उसकी तलाश की जा रही है वहीं इसकी सूचना फैलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments