Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबुटिक संचालिका कामना के हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बुटिक संचालिका कामना के हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया


देहरादून। संवाददाता। बुटीक संचालिका कामना हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला की हत्या उसके पति द्वारा ही करायी गयी थी। उक्त हत्याकांड जिसके सर मढा़ जा रहा था उसकी हत्या हत्यारे पहले ही कर चुके थे। हत्यारोपियों के कब्जे से पुलिस ने हजारों की नगदी, कार व डीवीआर भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी ने बताया कि विगत 30 अगस्त को थाना नेहरूकालोनी क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा बुटिक संचालिका कामना की उसके घर में ही गोली मारकार हत्या कर दी इस कांड में महिला का पति भी हत्यारों की गोली का शिकार हुआ था। मामले की जांच में जुटी पुलिस को महिला के पति अशोक रोहिल्ला द्वारा बताया गया कि उक्त हत्याकांड को उनके एक रिश्तेदार रिंकू ने अपने साथियों सहित अंजाम दिया है।

जिसके सम्बन्ध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच पुलिस को पता चला कि अशोक मेरठ का रहने वाला है तथा उसके घर पर उसके दोस्त दीपक शर्मा का आना जाना है। जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने पता किया तो वह फरार मिला। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि दीपक का भाई गौरव शर्मा घटना वाली रात दून में ही मौजूद था जो अब फरार है। इस पर पुलिस ने दीपक व गौरव की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान गौरव व दीपक पुलिस के हत्थे चढ़ गये और उन्होने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि उक्त हत्या उन्होने कामना के पति अशोक के इशारे पर ही अंजाम दी थी।

उन्होने बताया कि अशोक के कहने पर ही हम अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पहले ही रिकूं की हत्या कर चुके है। दीपक शर्मा द्वारा बताया गया कि कामना की हत्या शक व पैसों की तंगी के चलते उसके पति अशोक द्वारा करायी गयी थी। बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने व उसके बाद बचने के लिए ही उन्होने अशोक के रिश्तेदार रिंकू की पहले ही हत्या कर दी थी जो कि एक आपराधिक व्यक्ति था। बहरहाल पुलिस ने एक हत्याकांड को तो खोला ही साथ ही इसके खुलासे के दौरान एक और हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस को अब दो लोगों परवेज व अशोक रोहिल्ला को भी गिरफ्तार करना है जो इन दोनों हत्याकांडों में शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments