Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरस्टिंग प्रकरण पर हरीश रावत का वार, कहा-‘अपने मालिक के आदेश का...

स्टिंग प्रकरण पर हरीश रावत का वार, कहा-‘अपने मालिक के आदेश का पालन कर रही सीबीआई’

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
खास बातें

– पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थन में खड़ी हो रही कांग्रेस, खुलकर सामने आ रहे नेता

-सीबीआई और स्टिंग से जुड़े प्रकरण के दबाव के बीच रावत का आज उपवास

-कांग्रेस ने कहा-सीबीआई कर रही दुर्भावना से काम, सड़कों पर होगा विरोध

देहरादून। स्टिंग प्रकरण में सीबीआई की कार्रवाई के बन रहे आसार के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर न्यायालय पर भरोसा और सत्य की जीत होने की बात कही। रावत ने सीबीआई के लिए तीखे शब्दों का प्रयोग किया। नई टिहरी में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए रावत ने कहा-सीबीआई अपने मालिक के आदेश का पालन कर रही है।
उन्होंने सीबीआई के लिए कहा कि कहीं भविष्य में उसे उपवास का पात्र न बनना पड़े। दूसरी तरफ, इस मामले में धीरे धीरे कांग्रेस का संगठन हरीश रावत के पक्ष में लामबंद होता नजर आ रहा है। देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने दो टूक शब्दों में कहा कि हरीश रावत पर सीबीआई एफआईआर दर्ज कराती है, तो सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा।

हरकी पैड़ी के पास रविदास मंदिर में उपवास
2016 के स्टिंग प्रकरण में सीबीआई ने हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि वह हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रही है। कांग्रेस सवाल उठा रही है कि 2016 से अब जाकर एफआईआर की सीबीआई को याद क्यों आ रही है। रावत मंगलवार को देहरादून में थे। उन्होंने इस मामले में अपनी स्थिति साफ की थी।

बुधवार को टिहरी जिले में उनकी मौजूदगी थी, तो वह वहां भी सीबीआई और सरकार की घेराबंदी से नहीं चूके। रावत आज हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास रविदास मंदिर में उपवास कर रहे हैं। मामला भले ही रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध से जुड़ा हो, लेकिन रावत यह संदेश दे रहे हैं कि विरोध जताना वह जारी रखेंगे।

कांग्रेस के खिलाफ एक साजिश के तहत कार्रवाई कर रही है मोदी सरकार
दूसरी तरफ, दून में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मोर्चा संभाला। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने हरीश रावत के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी के खड़े होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पहले चिदंबरम और अब हरीश रावत को दुर्भावना का शिकार बनाया जा रहा है। मोदी सरकार कांग्रेस के खिलाफ एक साजिश के तहत कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस को कुचलने के उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments