Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरप्रेमनगर में अवैध अतिक्रमण पर फिर चला प्रशासन का डंडा

प्रेमनगर में अवैध अतिक्रमण पर फिर चला प्रशासन का डंडा


देहरादून। संवाददाता। सवा साल बाद एक बार फिर आज दून प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही शुरू करते हुए प्रेमनगर क्षेत्र में दर्जनों अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा बीते कल ही इसकी तैयारियां कर ली गयी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रशासन की टीमें भारी पुलिस बल के साथ प्रेमनगर पहुंची। प्रशासन द्वारा बीते साल भी इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। लेकिन क्षेत्रवासियों द्वारा यहां पुनः अतिक्रमण कर कच्ची पक्की दुकाने बना ली गयी थी। अधिकारियां द्वारा इस बार प्रेमनगर से इस अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि बीते साल यहीं उन्हे सबसे अधिक विरोध का सामना करना पड़ा था।

जेसीबी मशीन, ट्रक तथा लोडरों के साथ प्रेमनगर पहुंची टीम ने यहां आज सबसे पहले उसी अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू किया जो दोबारा किया गया है। प्रशासन द्वारा दो दिन पूर्व ही स्थानीय लोगों को सूचित कर दिया गया था कि वह अपना सामान समेट लें। दुकानों को गिराये जाने की आश्ांका के चलते अधिकांश दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को खाली कर दिया गया था। जिन्होने अपना सामान नहीं हटाया वह पुलिस व नगर निगम की टीमें पहुंचते ही अपना सामान हटाने में जुट गये। बीते साल प्रशासन द्वारा यहां से छोटे बड़े 155 अतिक्रमण को हटाया गया था जिन लोगों द्वारा पुनः दुकाने सजा ली गयी थी उन्हे यह पहले से ही पता था कि इस बार भी उनकी दुकानें तोड़ी जायेगी। इसलिए लोगों ने पहले ही इसकी तैयारी कर रखी थी।

नन्दा चौकी से प्रेमनगर थाने तक तथा ठाकुरपुर रोड पर हुए व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अब प्रशासन ने फिर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। इस काम में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, एमडीडीए व सिंचाई विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा आज भी प्रशासन की इस कार्यवाही का दबी जुबान में विरोध किया गया। लेकिन शासन प्रशासन की सख्ती के आगे यह विरोध कार्यवाही को नहीं रोक सका। समाचार लिखे जाने तक ध्वस्तिकरण का काम जारी था। यह अभियान 28 सितम्बर तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments