Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहिला छेड़छाड़ व मारपीट करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार

महिला छेड़छाड़ व मारपीट करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ठेकेदार है जो देहरादून घूमने आया था।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक होटल में महिला के तेज तेज रोने व शोर मचाने की आवाजें आ रही है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से मिली। महिला ने बताया कि यह अपने पुरुष मित्र के साथ देहरादून घूमने आए थी, रात्रि में इसका मित्र बाहर छत पर टहलने गया तो पास ही के रूम में ठहरा हुआ एक व्यक्ति भागवत सिंह डसिला मौका देखकर उसके कमरे में आ गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी, विरोध जताने पर उसने उसके साथ मारपीट की। जिस पर उसने शोर मचाया जिसके चलते वह भाग खड़ा हुआ। इस पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है और देहरादून घूमने आया था। शाम को शराब पीने के बाद वह महिला के कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया कि वह पहले भी महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments