Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधछात्रसंघ चुनावः एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता भिड़े, छात्र का सिर...

छात्रसंघ चुनावः एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता भिड़े, छात्र का सिर फटा, कई घायल


देहरादून। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी और संगठन से बागी निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता भिड़ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी।

जिसमें बागी गुट से डीएवी के पूर्व अध्यक्ष राहुल लारा का सिर फट गया और कई छात्र घायल हो गए। पूर्व अध्यक्ष राहुल को मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया।

मारपीट रोकने के दौरान एक इंस्पेक्टर भी चोटिल हो गया है। उसके हाथ पर चोट लगी है। वहीं एक युवक को हिरासत में लिया गया है।


फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस की सख्ती के बावजूद एनएसयूआई का जुलूस सड़क पर निकाला गया। एसएसपी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।

झड़प के बाद कॉलेज में एबीवीपी के बागी गुट का जुलूस रोक दिया गया। इस दौरान भाजपा के दर्जाधारी जितेंद्र रावत मोनी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments